Santosh Kumar | November 9, 2026 | 10:46 AM IST | 2 mins read
इस परीक्षा का उद्देश्य जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों में पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करना है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 अक्टूबर को शुरू हुई।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित 'जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026' परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर रात 11:50 बजे तक बिना किसी लेट फीस के अपना आवेदन जमा कर सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तारीख 5 नवंबर थी, जिसे एनटीए ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आगे बढ़ा दिया था।
इस परीक्षा का उद्देश्य जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों में पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करना है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 अक्टूबर को शुरू हुई।
हालांकि, लाखों उम्मीदवार पहले ही आवेदन कर चुके हैं, लेकिन कई अभी भी अपना फॉर्म भरने, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने या फीस का भुगतान करने की प्रक्रिया में हैं। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है।
जनरल कैटेगरी के लिए ₹1,150, जनरल-ईडबल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल के लिए ₹600, और एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/थर्ड जेंडर के लिए ₹325 है। फीस भुगतान यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
फीस का भुगतान करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 10 से 12 नवंबर तक 'एप्लीकेशन करेक्शन विंडो' खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार अपनी जानकारी में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।
यह परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को होगी। पात्रता के लिए, जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के पास अपनी मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
4 साल की अंडरग्रेजुएट डिग्री रखने वाले कुछ उम्मीदवार भी जेआरएफ और पीएचडी प्रोग्राम के लिए पात्र हो सकते हैं। जेआरएफ के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, जिसमें आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट का प्रावधान है।