Trusted Source Image

UPESSC City Slip 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | November 8, 2026 | 01:00 PM IST | 2 mins read

यूपीईएसएससी ने यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती लिखित परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती लिखित परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov पर जाकर अपने परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना चेक कर सकते हैं और अपनी योजना बना सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी के लिए है, इसे परीक्षा का मुख्य प्रवेश पत्र नहीं समझना चाहिए। परीक्षा में बैठने के लिए ई-एडमिट कार्ड 15 नवंबर 2026 से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। बिना वैलिड प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UPESSC Assistant Professor City Slip: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Assistant Professor Exam City Intimation 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / लॉगिन क्रेडेंशियल और मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर परीक्षा शहर की स्लिप आ जाएगी।
  5. अंत में इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

UPESSC Assistant Professor Exam 2026: परीक्षा तिथि

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 6 प्रमुख मंडल मुख्यालयों- आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज एवं वाराणसी में किया जाएगा। यह परीक्षा 19 नवंबर और 20 नवंबर 2026 को दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Also read UKPSC Upper PCS Exam Date 2026: उत्तराखंड अपर पीसीएस परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें 

UPESSC Assistant Professor Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती लिखित परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जो सामान्य ज्ञान और उम्मीदवार के विषय के बीच बंटे होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होता है, और हर गलत या एक से अधिक उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जाता है। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है। लिखित परीक्षा के बाद 40 अंकों का इंटरव्यू होता है, जिससे चयन प्रक्रिया कुल 400 अंकों की हो जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications