Trusted Source Image

CSPC Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में जेई सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन

Saurabh Pandey | November 8, 2026 | 08:52 AM IST | 1 min read

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने एई, जेई और डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर है। (आधिकारिक वेबसाइट)
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL), रायपुर ने छत्तीसगढ़ की तीन बिजली कंपनियों (CSPDCL, CSPTCL और CSPGCL) में विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक भर्ती सूचना जारी की है। इन कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, अटेंडेंट (प्लांट), स्टेनोग्राफर, मेडिकल ऑफिसर, अकाउंट्स ऑफिसर और अन्य पदों के लिए कुल 1501 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे) तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी, सिविल), शिफ्ट केमिस्ट, प्रोग्रामर, अकाउंट्स ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर (हिंदी व अंग्रेजी), सुरक्षा निरीक्षक, फायर ऑफिसर तथा स्वास्थ्य एवं तकनीकी संवर्ग के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Cg state power company recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
एई, जेई, अधिकारी, सुरक्षा एवं फायर ऑफिसर पद
स्टेनो, डीईओ, पैरामेडिकल, अटेंडेंट एवं फ़ायर अटेंडेंट पद
अनारक्षित (UR)
800 रुपये
400 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
700 रुपये
300 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
600 रुपये
200 रुपये

Also read RRC NR Apprentice Recruitment 2026: आरआरसी एनआर अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 11 नवंबर से आवेदन 

Cg state power company recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) (100 एमसीक्यू, 100 अंक, 2 घंटे, 1/4 नेगेटिव मार्किंग)
  2. स्किल टेस्ट / शॉर्टहैंड टेस्ट (डेटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर)
  3. शारीरिक फिटनेस परीक्षा (फायर और सिक्योरिटी पदों के लिए)
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. 10 अंकों का इंटरव्यू (केवल एई, अकाउंट्स ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, प्रोग्रामर, शिफ्ट केमिस्ट, फायर ऑफिसर और सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications