Saurabh Pandey | November 8, 2026 | 01:51 PM IST | 2 mins read
एचएयू हिसार में असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट साइंटिस्ट समेत कई विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

नई दिल्ली : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCS HAU), हिसार ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों और विभागों में शैक्षणिक एवं साइंटिस्ट पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hau.ac.in और recruitmentccshau.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2026 है।
विश्वविद्यालय ने डीन, निदेशक, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट साइंटिस्ट और अन्य शिक्षण पदों के लिए कुल 92 रिक्तियों की घोषणा की है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 7 दिसंबर 2026 है। सरकारी नियमों के अनुसार आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, पीएचडी तथा यूजीसी/सीएसआईआर/आईसीएआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास होना अनिवार्य है, हालांकि नियमानुसार पीएचडी धारकों को नेट से छूट का प्रावधान है।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य, अन्य राज्य के उम्मीदवार | 1200 रुपये |
ओएससी, डीएससी, बीसीए, बीसीबी, ईडब्ल्यूएस (हरियाणा) | 300 रुपये |
महिला (हरियाणा) – सामान्य | 600 रुपये |
महिला (हरियाणा) – ओएससी, डीएससी, बीसीए, बीसीबी, ईडब्ल्यूएस | 150 रुपये |
पीडब्ल्यूडी, ईएसएम (हरियाणा) | शुल्क नहीं |
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने भरे हुए आवेदन पत्र की एक स्व-सत्यापित हार्ड कॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों के साथ विश्वविद्यालय में जमा करानी होगी। यह हार्ड कॉपी स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से 14 दिसंबर 2026 की शाम 4:30 बजे तक 'कार्यालय कुलसचिव, सीसीएस एचएयू, हिसार - 125004' के पते पर पहुंचानी होगी। समय पर हार्ड कॉपी जमा न करने पर ऑनलाइन आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।