Trusted Source Image

IBPS RRB PO Admit Card 2026: आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | November 9, 2026 | 04:55 PM IST | 1 min read

आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। (आधिकारिक वेबसाइट)
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिसर स्केल-I प्रारंभिक परीक्षा के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और साथ में कोई मूल फोटो पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है; इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। आईबीपीएस इसे डाक या ईमेल के जरिए नहीं भेजेगा।

IBPS RRB PO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए CRP RRB सेक्शन पर जाएं।
  3. अब ऑफिसर स्केल-I के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. इसके बाद कैप्चा कोड डालें और लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  6. IBPS RRB PO एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और पीडीएफ सेव कर लें।
  8. अंत में परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

IBPS RRB PO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. पंजीकरण संख्या
  4. IBPS RRB PO परीक्षा केंद्र का विवरण (परीक्षा स्थल और पता)
  5. परीक्षा की तारीख
  6. रिपोर्टिंग का समय
  7. परीक्षा स्थल पर पालन किए जाने वाले निर्देश।

Also read CCS HAU Recruitment 2026: एचएयू हिसार में असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट साइंटिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती 

IBPS RRB PO Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुचना होगा। परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित वस्तुएं न लेकर जाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications