Saurabh Pandey | August 3, 2026 | 09:03 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी ने अगस्त 2026 से दिसंबर 2026 तक होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आगामी परीक्षाओं और इंटरव्यू का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें ग्रुप सी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू का शेड्यूल दिया गया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ये भर्ती परीक्षाएं अगस्त से दिसबंर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग द्वारा परीक्षा कैलेंडर 2026 पीडीएफ को सीधे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह कैलेंडर नोटिस बोर्ड सेक्शन में उपलब्ध है।
Also read SSC JE Final Result 2025: एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, 1731 कैंडिडेट्स चयनित
परीक्षा का नाम | प्रस्तावित तिथि एवं समय |
प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा | 9 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित |
सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा | 23 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित |
अनुदेशक फिटर पद के लिए साक्षात्कार | अगस्त, 2026 में प्रस्तावित |
अनुदेशक ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) पद के लिए साक्षात्कार | अगस्त, 2026 में प्रस्तावित |
अनुदेशक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटिनेंस पद के लिए साक्षात्कार | अगस्त, 2026 में प्रस्तावित |
आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की हिन्दी आशुलेखन और टंकण परीक्षा | 1 सितंबर 2026 से प्रस्तावित |
आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की हिन्दी आशुलेखन और टंकण परीक्षा | 1 सितंबर 2026 से प्रस्तावित |
आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा | 20 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित |
भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा | 20 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित |
वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा | 27 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित |
विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त वर्ग) मुख्य परीक्षा | 27 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित |
अनुदेशक मैकेनिक (डीजल इंजन) पद के लिए इंटरव्यू | माह सितम्बर, 2026 में प्रस्तावित |
अनुदेशक टर्नर पद के लिए साक्षात्कार | माह सितम्बर, 2026 में प्रस्तावित |
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 | माह अक्टूबर में प्रस्तावित |
अनुदेशक मशीनिष्ट पद के लिए इंटरव्यू | माह अक्टूबर, 2026 में प्रस्तावित |
प्लाटून कमाण्डर/ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा | 22 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित |
हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा | 22 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित |
गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा | 29 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित |
मोहर्रिर मुख्य परीक्षा | 29 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित |
लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा | 20 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित |
विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा | 20 दिसंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित |
कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा की टंकण परीक्षा | माह दिसंबर, 2026 में प्रस्तावित |