Saurabh Pandey | October 3, 2026 | 09:24 AM IST | 2 mins read
आरआरबी जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों के लिए सीबीटी-1 की संशोधित तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को लेटेस्ट नोटिस चेक करके ही जाना होगा।
.jpg)
नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा की तिथि में संशोधन किया है। आरआरबी की तरफ से जारी लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों के लिए पहले चरण का कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट अब 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
आरआरबी द्वारा जारी पहले के शेड्यूल में 30 अक्टूबर 2026 की तारीख भी शामिल थी, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा तिथि, सिटी स्लिप और कॉल लेटर जारी होने की तारीख, आधार ऑथेंटिकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आरआरबी जेई परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने का लिंक, साथ ही एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए मुफ्त ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने की सुविधा परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव कर दी जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए ई-कॉल लेटर (प्रवेश पत्र) डाउनलोड करने की प्रक्रिया परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले शुरू की जाएगी। छात्र अपने परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी वाले लिंक के माध्यम से ही अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का आधार-लिंक बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना ओरिजनल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर आसान प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके पूर्व में ही अपना आधार सत्यापन पूरा कर लें।
इसके अलावा, अभ्यर्थियों को सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा के दिन उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक्ड अवस्था में हो और उसमें नाम, जन्म तिथि (10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार), लेटेस्ट फोटो, बायोमेट्रिक्स, पिता का नाम और पता सही एवं अपडेटेड हो।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी लेटेस्ट जानकारी या अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें और अनाधिकृत स्रोतों के बहकावे में न आएं। इसके साथ ही, बोर्ड ने दलालों व असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की हिदायत दी है और स्पष्ट किया है कि रेलवे में सभी चयन प्रक्रियाएं केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में उम्मीदवार की मेरिट के आधार पर ही की जाती हैं।