Abhay Pratap Singh | November 22, 2026 | 10:46 AM IST | 1 min read
यूआईआईसी एओ फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जरनलिस्ट एंड हिंदी ऑफिसर्स) भर्ती 2026 के लिए मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर यूआईआईसी एओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर 2026 मुख्य परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कैंडिडेट अपने यूआईआईसी एओ फेज 2 कॉल लेटर में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर/ पंजीकरण संख्या, फोटोग्राफ व हस्ताक्षर, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता जांच सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Also readIBPS PO Mains Result 2026: आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट ibps.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
यूआईआईसी एओ मेन्स एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, जनरलिस्ट पदों के लिए प्रश्नपत्र में 250 अंकों के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, हिंदी ऑफिसर्स के लिए 200 अंकों के 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3-3 घंटे होगी। परीक्षा में एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
नीचे बताए गए चरणों की मदद से यूआईआईसी एओ चरण 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
यूआईआईसी द्वारा 22 अक्टूबर को एओ प्रीलिम्स 2026 एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र है। यूआईआईसी एओ प्री 2026 रिजल्ट 11 नवंबर को जारी किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 225 पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में प्री, मेन्स और इंटरव्यू चरण शामिल है।