Trusted Source Image

SSC Exam Schedule 2026: एसएससी ने जेई, सब-इंस्पेक्टर और सीएचएसएल परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, तिथियां जांचें

Abhay Pratap Singh | October 2, 2026 | 03:18 PM IST | 2 mins read

एसएससी एग्जाम शेड्यूल 2026 के 1 अक्टूबर को जारी नोटिस के अनुसार, संबंधित परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी।

एसएससी परीक्षा कार्यक्रम ssc.gov.in पर उपलब्ध है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी परीक्षा कार्यक्रम ssc.gov.in पर उपलब्ध है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जूनियर इंजीनियर (JE), दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (SI) और संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। एसएससी जेई 2026 आयोजन 2 नवंबर से 6 नवंबर तक किया जाएगा।

एसएससी एग्जाम शेड्यूल 2026 के अनुसार, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 20 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) एग्जाम के लिए टियर-1 का आयोजन 30 नवंबर से 31 दिसंबर, 2026 तक किया जाएगा।

SSC Exam Dates 2026 Released: शेड्यूल जांचें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके 1 अक्टूबर को जारी एसएससी परीक्षा कार्यक्रम 2026 जांच सकते हैं:

  • एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, ‘Schedule of Examinations’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • उम्मीदवार एसएससी एग्जाम 2026 डेट्स जांचें।

Also readUPSSSC Sports Directorate Notification 2026: यूपी खेल निदेशालय नोटिफिकेशन 108 पदों के लिए जारी, पात्रता जानें

आयोग द्वारा तीनों परीक्षाएं कंप्यूटर-बेस्ड एग्जाम (CBE) मोड में आयोजित की जाएंगी। एसएससी भर्ती परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड उचित समय पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC exam schedule 2026 released: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में जेई, एसआई और सीएचएसएल के लिए परीक्षा कार्यक्रम जांच सकेत हैं:

क्रम संख्यापरीक्षा का नामटियर/ मोडप्रस्तावित परीक्षा तिथि

1

जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2026

पेपर-I (CBE)

2 से 6 नवंबर 2026

2

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026

CBE

20 से 28 नवंबर 2026

3

संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा, 2026

टियर-I (CBE)

30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026

आयोग ने उम्मीदवारों को नवीनतम जानकारी के लिए समय-समय पर एसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी है। जारी शेड्यूल में एग्जाम की प्रस्तावित तिथियां हैं। कैंडिडेट्स को किसी भी बदलाव या एग्जाम की अधिक जानकारी के लिए एसएससी के बाद के नोटिस जांचने चाहिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications