Abhay Pratap Singh | October 1, 2026 | 12:50 PM IST | 2 mins read
आयोग ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा यूपीएसएसएससी स्पोर्ट्स डायरेक्टरेट 2026 आवेदन पत्र में भरी गई सभी विवरणों का भली-भांति पुनः परीक्षण कर सही पाए जाने के बाद ही आवेदन-पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-22-परीक्षा/2026 के तहत खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आधिसूचना जारी कर दी है। यूपी खेल निदेशालय नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर को शुरू होगी और 4 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। यूपी स्पोर्ट्स डायरेक्टरेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में सुधार के लिए 11 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।
यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 108 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 46, ईडब्ल्यूएस के 8, ओबीसी के 29, एससी के 24 और एसटी का 1 पद शामिल है। चयनित कैंडिडेट की नियुक्ति ग्राउंड मैन, उप क्रीडाधिकारी, सहायक प्रशिक्षक (तैराकी/ क्रिकेट/ फुटबाल/ निशानेबाजी/ वेटलिफ्टिंग/ तलवारबाजी/ कुश्ती आदि) और जीवन रक्षक के पद पर की जाएगी।
सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में ही करना होगा। पद के अनुसार आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और 21 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आयोग ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन-पत्र में भरी गई सभी समस्त विवरणों का भली-भांति पुनः परीक्षण कर सही पाए जाने के बाद ही आवेदन-पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं। मुख्य लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाेगा।
निम्नलिखित चरणों का करके उम्मीदवार यूपी स्पोर्ट्स डायरेक्टरेट ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं: