Abhay Pratap Singh | November 17, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read
आयोग की ओर से पर्सनल असिस्टेंट के लिए टाइपिंग व शॉर्टहैंड परीक्षा तथा सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए टाइपिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-70/ 2025 के तहत सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और व्यक्तिक सहायक (Personal Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूकेएसएसएससी एआरओ पीए टाइपिंग टेस्ट 22 नवंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 17 नवंबर, 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यूकेएसएसएससी एआरओ पीए टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
यूकेएसएसएससी ने असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और पर्सनल असिस्टेंट पद पर भर्ती के टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा चरण के लिए पात्र अभ्यर्थियों के रोल नंबर भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी Ctrl+F की मदद से प्रथम चरण के लिए शॉर्टिलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर जांच सकते हैं। परीक्षार्थियों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “यह भी सूचित करना है कि टाइपिंग एवं शॉर्टहैंड परीक्षा के प्रथम चरण में संबंधित पदों के सापेक्ष पात्र अभ्यथी उपलब्ध नहीं होने पर योग्यता सूची के अनुसार अन्य अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण में टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।”
पर्सनल असिस्टेंट के टाइपिंग व शॉर्टहैंड परीक्षा तथा सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों की टाइपिंग परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के रोल नंबर 28 अक्टूबर, 2026 को आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: