Trusted Source Image

UKPSC Answer Key 2026: यूकेपीएससी लेक्चरर ग्रुप सी आंसर की अंग्रेजी और बायोलॉजी के लिए जारी, आपत्ति दर्ज करें

Abhay Pratap Singh | November 17, 2026 | 04:45 PM IST | 2 mins read

यूकेपीएससी लेक्चरर आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूकेपीएससी लेक्चरर 2025 आंसर की पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूकेपीएससी लेक्चरर 2025 आंसर की पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2025 के विषय जीव विज्ञान एवं अंग्रेजी के प्रथम तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवारों को 23 नवंबर, 2026 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।

यूकेपीएससी लेक्चरर ग्रुप सी आंसर की ऑब्जेक्शन विंंडो लॉगिन करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्ति दर्ज करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को अवश्य पढ़ लें। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।

नोटिस के अनुसार, “यदि किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न या उत्तर विकल्प पर आपत्ति है, तो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘ऑनलाइन आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक’ पर जाकर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थी 17 नवंबर से 23 नवंबर, 2026 तक (रात 11:59:59 बजे तक) आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।”

Also readUKPSC Upper PCS Admit Card 2026: उत्तराखंड अपर पीसीएस एडमिट कार्ड psc.uk.gov.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें

ई-मेल, डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों और प्रति प्रश्न निर्धारित 50 रुपये का शुल्क जमा नहीं करने पर भी आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

विभिन्न विषयों के लिए यूकेपीएससी लेक्चरर 2025 परीक्षा 9 से 31 मई, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 808 पद (सामान्य शाखा - 725, महिला शाखा - 83) पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

UKPSC Lecturer 2025 Answer Key Objection: आपत्ति प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं:

  • यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, ‘आंसर की एवं ऑनलाइन ऑब्जेक्शन’ टैब पर क्लि करें।
  • अब, लेक्चरर ग्रुप सी - लिंक टू अप्लाई पर जाएं।
  • आपत्ति विंडो लॉगिन करें और चुनौतियां दर्ज करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications