Trusted Source Image

BSEB BSLET 2026: बिहार स्कूल लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन लिंक सक्रिय, 21 अक्टूबर तक करें अप्लाई

Abhay Pratap Singh | October 1, 2026 | 11:33 AM IST | 2 mins read

बिहार स्कूल एलईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट पास पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

बीएसईबी बिहार स्कूल लाइब्रेरियल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ जारी। (इमेज-एक्स/BSEB)
बीएसईबी बिहार स्कूल लाइब्रेरियल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ जारी। (इमेज-एक्स/BSEB)

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा (BSLET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर 1 अक्टूबर से बिहार स्टेट लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार स्कूल एलईटी 2026 के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 960 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों को 760 रुपये देना होगा। बीएसईबी लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Bihar State Library Eligibility Test 2026: पात्रता मानदंड

  • आवेदक भारत का नागरिक हो और बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45% अंकों में स्नातक डिग्री हो।
  • एससी/ एसटी/ ईबीसी/ बीसी/ दिव्यांग/ महिला/ ईडब्ल्यूएस को अर्हता में 5% की छूट दी जाएगी।
  • अभ्यर्थी के पास स्नातक डिग्री पुस्तकालय विज्ञान (Library Science) में हो।

Also readDelhi High Court JJA Admit Card 2026: दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए एडमिट कार्ड जारी, मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर को

बिहार एलईटी 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित महिला/ बीसी व ईबीसी (महिला-पुरुष) के लिए 40 वर्ष और एससी- एसटी (महिला-पुरुष) के लिए 42 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2026 से की जाएगी। ऊपरी आयु-सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

बीएसईबी एलईटी 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में 150 अंकों के लिए कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें लाइब्रेरी साइंस विषय से 100 प्रश्न और सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। अधिक जानकारी के लिए बिहार स्कूल एलईटी नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

Bihar Library Eligibility Test Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकेत हैं:

  • बिहार स्कूल एलईटी की ऑफिशियल वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण की मदद से पंजीकरण करें।
  • जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें, फॉर्म भरें और ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications