Abhay Pratap Singh | September 29, 2026 | 01:58 PM IST | 2 mins read
दिल्ली हाई कोर्ट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने आज जूनियर जूडिशियल असिस्टेंट (JJA)/ रीस्टोरर (Restorer) मुख्य परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in के माध्यम से दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड सकते हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए 2026 मेन्स एग्जाम 4 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना होगा। दिल्ली एचसी जेजेए 2026 एग्जाम सेंटर पर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवॉइज जैसे उपकरण प्रतिबंधित हैं।
अभ्यर्थियों को दिल्ली हाई कोर्ट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम , परीक्षा का नाम , परीक्षा तिथि, रोल नंबर, परीक्षा का समय, परीक्षा की अवधि, परीक्षा केंद्र का पता, पंजीकरण संख्या और परीक्षा दिवस निर्देश जैसे विवरण शामिल हैं।
दिल्ली एचसी जेजेए प्रीलिम्स 2026 में सफल उम्मीदवार ही मेन्स में शामिल होने के पात्र हैं। दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए चयन परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा (टियर-1), मुख्य परीक्षा (टियर-2), टाइपिंग टेस्ट, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 152 पदों को भरा जाएगा।
मुख्य परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दिल्ली एचसी जेजेए मेन्स 2026 में वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। भाग-ए में 40 अंकों का निबंध और 20 अंकों का पत्र लेखन शामिल होगा, जबकि भाग-बी में 30 अंकों की ग्रामर और 20 अंकों का ट्रांसलेशन पूछा जाएगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में कराई जाएगी।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जांच सकते हैं: