Abhay Pratap Singh | September 29, 2026 | 11:59 AM IST | 2 mins read
परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने एचपी बोर्ड डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन देखने के बजाय अपने संबंधित डाइट से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) भाग-1 और भाग-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। नियमित, अनुत्तीर्ण और पुनः परीक्षा श्रेणी के तहत परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी को अपने एडमिट कार्ड के लिए संबंधित डाइट से संर्पक कर सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि छात्रों के प्रवेश-पत्र संबंधित डिस्ट्रिक्ट इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DIETs) के ऑफिशियल लॉगिन से उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन देखने के बजाय अपने संबंधित डाइट से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
एचपीबोस द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, डीएलएड की परीक्षाएं दो फेज (चरण-1 और चरण-2) में आयोजित की जाएंगी। भाग-1 और भाग-2 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा के अलग-अलग चरणों में शामिल होने वाले छात्रों को शेड्यूल और दिशानिर्देश का पालन करना होगा।
बोर्ड अध्यक्ष शर्मा ने सभी डाइट प्रबंधनों को डीएलएड परीक्षाओं को पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से आयोजित कराने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रवेश-पत्र वितरित करने से पहले उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, विषय और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।
एचपी बोर्ड डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 में यदि कोई गड़बड़ी मिलती है, तो तुरंत बोर्ड से संपर्क कर जल्द से जल्द इसे सही कराने की सलाह दी गई है। परीक्षार्थियों को निर्धारित केंद्र पर तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एचपी बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर विजिट कर सकते हैं।
एमपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026, महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा 2026 और महाराष्ट्र ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) मुख्य परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।
Press Trust of India