Trusted Source Image

UP Police PET Admit Card 2026: यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, परीक्षा 1 अक्टूबर से

Abhay Pratap Singh | September 24, 2026 | 11:08 PM IST | 2 mins read

यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी पुलिस पीईटी 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी पुलिस पीईटी 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/ PST) में सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2026 तक किया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस में बोर्ड ने अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने की सलाह दी है। यूपीपीआरपीबी ने कहा कि, यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 08064526226 पर संपर्क कर सकते हैं।

Also readUP Police Constable PET Schedule 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी शेड्यूल जारी, 1 हफ्ते पहले आएगा एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस पीईटी 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। नोटिस के अनुसार, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट सामान्य जनपदों में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक तथा मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में 1 से 8 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

अभ्यर्थी यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 में पीईटी की निर्धारित तिथि, परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय से सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 32,679 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विजिट करें।

UP Police Constable PET Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर, शारीरिक दक्षता परीक्षा - प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपी पुलिस पीईटी हॉल टिकट 2026 जांचें व प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications