GITAM GAT Result 2024: जीआईटीएएम जीएटी चरण-4 परिणाम कल gat.gitam.edu पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | May 1, 2024 | 06:52 PM IST | 1 min read
GITAM GAT 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट विश्वविद्यालय (जीआईटीएएम यूनिवर्सिटी) कल यानी 2 मई को जीआईटीएएम प्रवेश परीक्षा 2024 चरण 4 के परिणाम घोषित करेगा। जीएटी फेज-4 में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gat.gitam.edu पर जाकर जीआईटीएएम जीएटी 2024 परिणाम देख सकते हैं।
GITAM GAT 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। GITAM GAT परिणाम 2024 में कैंडिडेट नाम, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, विषय-वार अंक, कुल अंक, रैंक और फोटो सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे।
जीएटी फेज-4 रिजल्ट 2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवार जीआईटीएम ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। जीआईटीएम जीएटी काउंसलिंग 2024 में शामिल होने के लिए कैंडिडेट को पंजीकरण करना होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन करने का विकल्प दिया जाएगा।
जीआईटीएम चरण-4 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज जीआईटीएम जीएटी काउंसलिंग सेंटर पर ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी द्वारा कार्यक्रम शुल्क का भुगतान किए जाने के बाद ही अधिकारी GITAM GAT 2024 सीट अलॉटमेंट की पुष्टि करेंगे।
GITAM GAT Results 2024: टाई-ब्रेकिंग नियम
GITAM आरक्षण नीतियों के संबंध में यूजीसी दिशानिर्देशों का पालन करेगा। जीआईटीएम जीएटी रिजल्ट में समान अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट को निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए प्राथमिकता दी जाएगी:
- समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में GITAM GAT रैंक के लिए गणित में अधिक अंक वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसके बाद भी यदि दो या दो से अधिक कैंडिडेट में टाई बनी रहती है, तो भौतिकी में अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
- वहीं, इसके बाद केमेस्ट्री में ज्यादा अंक पाने वाले उम्मीदवार को जीआईटीएएम जीएटी रैंक में प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसके बाद भी अगर उम्मीदवारों के बीच में टाई की स्थिति पाई जाती है, तो अधिक उम्र वाले कैंडिडेट को योग्य घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’