Abhay Pratap Singh | May 1, 2024 | 05:30 PM IST | 2 mins read
एनईई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनईआरआईएसटी) ने आज यानी 1 मई को NERIST एंट्रेंस एग्जाम 2024 (एनईई 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neeonline.ac.in के माध्यम से NERIST एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनईई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी। एनईई हाल टिकट 2024 में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय और परीक्षा पाली सहित अन्य विवरण दिया गया है।
NERIST NEE 2024 परीक्षा तीन भागों (एनईई 1, 2 & 3) में आयोजित की जाएगी। NEE-1 परीक्षा 12 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, NEE-2 और NEE-3 परीक्षा 11 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
Also readटाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में डीयू को 100 पायदान का फायदा
एनईई एडमिट कार्ड 2024 उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं: