DU PG Counseling 2024: डीयू पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 5 जून तक बढ़ी, जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | May 26, 2024 | 11:04 AM IST | 1 min read
दिल्ली यूनिवर्सिटी पोस्ट ग्रेजुएट 2024 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 5 जून से 12 जून तक अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम बढ़ा दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, अब कैंडिडेट डीयू पीजी एडमिशन 2024 के लिए 5 जून 2024 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
डीयू ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम फॉर पोस्टग्रेजुएट्स 2024 (CSAS PG 2024) के साथ ही बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। अधिक जानकारी के लिए छात्र डीयू की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए DU PG 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को 250 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी व खेल कोटा के छात्रों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, “लोकसभा चुनाव-2024 के चलते सीएसएएस पीजी, बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीटेक कार्यक्रमों के लिए 5 जून रात 11:59 बजे तक रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदन सुधार प्रक्रिया 5 जून से 12 जून 2024 के बीच आयोजित की जाएगी।”
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश 2024 के माध्यम से कुल 13,500 पीजी पाठ्यक्रमों की सीटें भरी जाएंगी। इनमें गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड में 120 सीटों वाले तीन बीटेक कोर्स और 60 सीटों वाले दो बीबीए एलएलबी और बीए एलएलबी पाठ्यक्रम शामिल हैं।
इसके अलावा, डीयू पीजी एडमिशन 2024 के लिए एमए हिंदू अध्ययन, एमए पब्लिक हेल्थ, एमए चाइनीज स्टडीज, एमए कोरियन स्टडीज और मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स के पाठ्यक्रम भी उपलब्ध होंगे। बता दें कि, डीयू पीजी एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट 12 जून तक आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण में बदलाव कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच