Trusted Source Image

JEE Advanced Exam 2024: जेईई एडवांस 2024 परीक्षा आज; गाइडलाइन और ड्रेस कोड जानें

Abhay Pratap Singh | May 26, 2024 | 10:16 AM IST | 1 min read

जेईई एडवांस परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Back

JEE Advanced Last 15 Years Questions Papers

Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.

Download EBook
जेईई एडवांस 2024 के लिए प्रत्येक पेपर 180 मिनट के लिए आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई एडवांस 2024 के लिए प्रत्येक पेपर 180 मिनट के लिए आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 का आयोजन आज यानी 26 मई को किया गया है। जेईई एडवांस एग्जाम 2024 दो पेपरों पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा की अवधि तीन घंटे की है।

जेईई एडवांस परीक्षा 2024 पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, जेईई एडवांस एग्जाम 2024 पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। जेईई एडवांस 2024 पेपर को तीन सेक्शन में बांटा गया है, जिसमें फिजिक्स केमिस्ट्री और गणित को शामिल किया गया है।

जेईई एडवांस एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर जेईई एडवांस हाल टिकट 2024 ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को जेईई एडवांस प्रवेश पत्र के साथ ही एक सरकारी पहचान पत्र भी ले जाना होगा। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Also readJEE Advanced 2024: जेईई एडवांस एग्जाम की तैयारी कैसे करें? 26 मई को ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस ड्रेस कोड

जेईई एडवांस परीक्षा केंद्र पर कैंडिडेट निम्नलिखित वस्तुएं ले जा सकते हैं:

  1. पेंसिल।
  2. पेन।
  3. जेईई एडवांस एडमिट कार्ड
  4. मूल फोटो पहचान प्रमाण
  5. जैसे- आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ स्कूल आईडी/ कॉलेज आईडी /पैन कार्ड/ पासपोर्ट/ वोटर आईडी आदि।

JEE Advanced 2024 Exam: जेईई एडवांस गाइडलाइन

जेईई एडवांस एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट को निम्नलिखित गाइडलाइन का पालन करना होगा:

  • परीक्षा स्थल पर समय से पहले पहुंचें।
  • परीक्षा नियंत्रक द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • प्रवेश पत्र में दी गई सभी आवश्यक वस्तुएं साथ ले जाएं।
  • परीक्षा के बारे में स्कूल के बाहर साथियों से चर्चा करने से बचें।
  • प्रश्न-पत्र शुरू करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • पेपर हल करने के लिए सेक्शन-वाइज समय को बांट लें।
  • किसी एक प्रश्न को हल करने में अत्यधिक समय बर्बाद न करें।
  • अनुमान के आधार पर प्रश्नों को हल करने से बचें।
  • परीक्षा के दौरान नकल सामग्री का उपयोग बिल्कुल न करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications