DU PG Spot Round 2 Schedule 2026: डीयू पीजी एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड 2 का शेड्यूल जारी, 14 अगस्त से आवेदन
Saurabh Pandey | August 12, 2026 | 03:37 PM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों ने सीएसएएस पीजी 2026 के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें किसी प्रोग्राम में एडमिशन नहीं मिला, वे अपने डैशबोर्ड से उस प्रोग्राम के लिए 'स्पॉट राउंड' चुनकर संबंधित प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने दो साल के पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेस में एडमिशन के लिए 'स्पॉट राउंड 2' का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार काउंसलिंग शेड्यूल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर देख सकते हैं। डीयू की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, स्पॉट राउंड-II के लिए रिक्त सीटों का प्रदर्शन 14 अगस्त को वेबसाइट पर किया जाएगा।
स्पॉट राउंड 2 काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 से 16 अगस्त तक चलेगी, जबकि सीट अलॉटमेंट के नतीजे 19 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एडमिशन की प्रक्रिया को आसानी से और सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए तय समय-सीमा का पालन करें।
DU PG Spot Round 2 Schedule 2026: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
समय और तिथियां
|
|
स्पॉट राउंड-II के लिए रिक्त सीटों का प्रदर्शन
|
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
|
|
उम्मीदवारों के लिए स्पॉट राउंड-II आवेदन करने की तिथि
|
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 से रविवार, 16 अगस्त 2026 तक
|
|
स्पॉट राउंड-II आवंटन की घोषणा
|
बुधवार, 19 अगस्त 2026
|
|
उम्मीदवारों द्वारा आवंटित सीट स्वीकार करने की अवधि
|
बुधवार, 19 अगस्त 2026 से गुरुवार, 20 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे तक
|
|
विभागों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन एवं अनुमोदन
|
बुधवार, 19 अगस्त 2026 से शनिवार, 22 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे तक
|
|
उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
|
रविवार, 23 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे तक
|
DU PG Spot Round 2 Schedule 2026: काउंसलिंग गाइडलाइंस
- जिन उम्मीदवारों ने सीएसएएस पीजी 2026 के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें किसी प्रोग्राम में एडमिशन नहीं मिला, वे अपने डैशबोर्ड से उस प्रोग्राम के लिए 'स्पॉट राउंड' चुनकर संबंधित प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जिन उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड I के किसी प्रोग्राम में सीट अलॉट की गई थी, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया या फीस का भुगतान नहीं किया, वे उस प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाएंगे।
- सभी एडमिशन पाए कैंडिडेट्स का डैशबोर्ड 'फ्रीज मोड' में रखा जाएगा और उन्हें गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे के बाद अपना एडमिशन वापस लेने की अनुमति नहीं होगी।
अगली खबर
]RPSC 1st Grade Result 2026: आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट, कटऑफ इंग्लिश व कॉमर्स विषयों के लिए जारी
आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर पब्लिश किए गए। विज्ञापन संख्या 06/2025 के तहत हुई इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई