Trusted Source Image

DUSU Election 2026: डीयू छात्र संघ चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, सितंबर में इलेक्शन की संभावना

Press Trust of India | August 6, 2026 | 11:51 AM IST | 1 min read

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा डूसू चुनाव 2026 के संबंध में उचित समय पर चुनाव की विस्तृत समय-सारिणी जारी किए जाने की उम्मीद है।

डूसू के संरक्षक के तौर पर कुलपति ने ये नियुक्तियां की हैं। (इमेज-आधिकारिक एक्स/दिल्ली यूनिवर्सिटी)
डूसू के संरक्षक के तौर पर कुलपति ने ये नियुक्तियां की हैं। (इमेज-आधिकारिक एक्स/दिल्ली यूनिवर्सिटी)

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) ने बुधवार को आगामी छात्र संघ चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन चुनाव (DUSU Election) सितंबर महीने में होने की संभावना है।

अधिसूचना में कहा गया है कि रसायन विज्ञान विभाग के राज किशोर शर्मा को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है, जबकि विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश सिंह को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीआरओ) बनाया गया है।

आगे कहा गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के संविधान की धारा 16 के तहत डूसू के संरक्षक के तौर पर कुलपति ने ये नियुक्तियां की हैं। अधिसूचना के अनुसार, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। ये नियुक्तियां वार्षिक डूसू चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत का संकेत हैं।

Also readNEET Paper Leak: नीट प्रश्नपत्र लीक को रोकने के लिए किए गए व्यापक सुधार - सुप्रीम कोर्ट से केंद्र

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव देश के सबसे अधिक चर्चित छात्र संघ चुनावों में शामिल हैं, जिनमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) जैसे प्रमुख छात्र संगठन चुनावी मुकाबले में उतरते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा डूसू चुनाव 2026 के संबंध में उचित समय पर चुनाव की विस्तृत समय-सारिणी जारी किए जाने की उम्मीद है, जिसमें नामांकन दाखिल करने, नाम वापस लेने, मतदान और मतगणना की तिथियां शामिल होंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications