Trusted Source Image

RPSC 1st Grade Result 2026: आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट, कटऑफ इंग्लिश व कॉमर्स विषयों के लिए जारी

Santosh Kumar | August 11, 2026 | 03:29 PM IST | 2 mins read

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड 2026 भर्ती प्रक्रिया में कुल 3,225 पद शामिल हैं, जिनमें अंग्रेजी के लिए लगभग 307 और कॉमर्स के लिए लगभग 430 पद हैं।

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश किए गए। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश किए गए। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के तहत आयोजित फर्स्ट ग्रेड टीचर परीक्षा 2026 के इंग्लिश और कॉमर्स विषयों के नतीजे जारी कर दिए हैं। आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर पब्लिश किए गए। विज्ञापन संख्या 06/2025 के तहत हुई इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं 31 मई से 11 जून तक आयोजित की गईं। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 3,225 पद शामिल हैं, जिनमें अंग्रेजी के लिए लगभग 307 और कॉमर्स के लिए लगभग 430 पद हैं।

RPSC 1st Grade Result 2026: दोनों विषयों के लिए रिजल्ट पीडीएफ जारी

आयोग ने दोनों विषयों के लिए अलग-अलग रिजल्ट पीडीएफ जारी किए हैं, जिनमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट के साथ कैटेगरी-वाइज़ कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं।

ये कट-ऑफ मार्क्स प्रोविजनल मेरिट लिस्ट पर आधारित हैं और योग्यता की जांच होने तक इन्हें प्रोविजनल माना जाएगा। आयोग ने दोनों विषयों के लिए अयोग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों की अलग-अलग लिस्ट भी जारी की है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, 'रिजल्ट' सेक्शन में 'स्कूल लेक्चरर (स्कूली शिक्षा) 2025' के लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अंग्रेज़ी और कॉमर्स के लिए अलग-अलग पीडीएफ उपलब्ध हैं।

Also readUGC NET Answer Key 2026: यूजीसी व सीएसआईआर नेट जून आंसर-की इस सप्ताह होगी जारी, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

RPSC 1st Grade Result 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल रिजल्ट

सफल उम्मीदवारों को बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। ये रिजल्ट पूरी तरह से लिखित परीक्षा पर आधारित हैं; सिलेक्शन प्रोसेस के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चरण के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

इतिहास और केमिस्ट्री जैसे अन्य विषयों के रिजल्ट भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। हिंदी विषय का रिजल्ट पहले ही 7 अगस्त को जारी किया जा चुका है। लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications