Trusted Source Image

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी व सीएसआईआर नेट जून आंसर-की इस सप्ताह होगी जारी, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

Santosh Kumar | August 10, 2026 | 03:13 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर एनटीए द्वारा जारी विभिन्न परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर की पोर्टल से देख सकेंगे और उस पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस सप्ताह यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट जून 2026 परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बारे में अधिसूचना जारी की है। लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। यूजीसी नेट परीक्षा 22 से 30 जून और 5 जुलाई को आयोजित की गई, जबकि सीएसआईआर नेट परीक्षा जुलाई में पूरी हुई। एनटीए द्वारा आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

अधिसूचना में कहा गया कि यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर इस हफ्ते जारी की जाएगी। इसके साथ ही सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) व एआईसीई (पीएचडी) परीक्षाओं की आंसर की भी जारी की जाएंगी।

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट आंसर-की डाउनलोड लिंक

उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर एनटीए द्वारा जारी विभिन्न परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर की पोर्टल से देख सकेंगे और उस पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बारे में विस्तृत निर्देश आंसर की जारी होने के समय दिए जाएंगे।

यूजीसी नेट आंसर की ugcnet.nta.nic.in और सीएसआईआर नेट आंसर-की संबंधित पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन कर आंसर-की देख सकेंगे।

Also readAzim Premji Scholarship 2026: अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 30,000 रुपये सालाना पाने का मौका

NTA Answer Key 2026: एनटीए रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगी

उम्मीदवार आंसर की के साथ प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। इससे वे आसानी से अपने संभावित स्कोर का अंदाज़ा लगा सकेंगे। आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने का मौका भी मिलेगा।

अगर किसी सवाल को लेकर कोई असहमति हो, तो तय फीस का भुगतान करके उसे ऑनलाइन चुनौती दी जा सकती है। एक्सपर्ट कमेटी आपत्तियों की समीक्षा करेगी और फाइनल आंसर की के आधार पर नतीजे घोषित किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications