Santosh Kumar | August 10, 2026 | 11:51 AM IST | 1 min read
यूपीटेट स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य संबंधित जानकारी शामिल होगी।

UPTET Result Date 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। यूपीटीईटी 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को हुई; इसमें लगभग 19.94 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया और करीब 17.70 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 8 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की और 14 जुलाई तक आपत्तियां स्वीकार की गई। अब यूपीटीईटी फाइनल आंसर की और नतीजों की घोषणा का इंतजार है।
यूपीटीईटी रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करके यूपीटेट परिणाम देख सकेंगे। यूपीटेट स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य संबंधित जानकारी शामिल होगी।
लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, यूपीईएसएससी द्वारा यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 कोई आधिकारिक डेट अभी घोषित नहीं की गई है; हालांकि, कई मीडिया स्रोतों से पता चलता है कि यूपीटेट रिजल्ट अगस्त में कभी भी जारी किया जा सकता है।
शुरू में, यूपीटेट रिजल्ट की जुलाई के आखिर में घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन मूल्यांकन में लगने वाले समय के कारण प्रक्रिया में देरी हुई। जारी होने के बाद, यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर देख सकेंगे।
यूपीटीईटी परीक्षा में कुल 150 अंकों का एक ही पेपर होता है। सामान्य श्रेणी के लिए यूपीटीईटी क्वालीफाइंग मार्क्स 60% (90 अंक) तय किए गए हैं, जबकि आरक्षित श्रेणियों के लिए यह आवश्यकता 55% (लगभग 82–82.5 अंक) है।
जो उम्मीदवार ये न्यूनतम अंक हासिल करेंगे, उन्हें आजीवन वैधता वाला यूपीटेट सर्टिफिकेट मिलेगा। पेपर-1 (प्राइमरी लेवल, कक्षा 1-5) और पेपर-2 (अपर प्राइमरी लेवल, कक्षा 6-8) दोनों के नतीजे एक साथ जारी होने की संभावना है।
यूपीटीईटी 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को हुई; इसमें लगभग 19.94 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया और करीब 17.70 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
August 10, 2026 | 11:51 AM IST
यूपीटेट स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य संबंधित जानकारी शामिल होगी।
August 10, 2026 | 11:07 AM IST
यूपीईएसएससी द्वारा यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 कोई आधिकारिक डेट अभी घोषित नहीं की गई है; हालांकि, कई मीडिया स्रोतों से पता चलता है कि यूपीटेट रिजल्ट अगस्त में कभी भी जारी किया जा सकता है।
August 10, 2026 | 10:48 AM IST
यूपीटेट 2026 में लगभग 19.94 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया और करीब 17.70 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
August 10, 2026 | 10:47 AM IST
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। यूपीटीईटी 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को हुई।
यह प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त तक, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच, राज्य के सभी 22 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर होगी। एचटेट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी है और इसके बिना फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।
Santosh Kumar