AMU Student Suicide: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय छात्रा का शव
Press Trust of India | August 12, 2026 | 02:32 PM IST | 2 mins read
एएमयू प्रॉक्टर ने बताया कि छात्रा के साथ रहने वाली अन्य छात्राओं के मुताबिक वह 28 जुलाई को कोलकाता से लौटी थी और तभी से “परेशान” लग रही थी।
नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (ABU) के एक छात्रावास के कमरे में कोलकाता निवासी स्नातक की एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। एएमयू के प्रॉक्टर नावेद खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 19 वर्षीय एक छात्रा का शव मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को छात्रावास स्थित उसके कमरे से बरामद किया गया।
प्रॉक्टर ने बताया कि छात्रा के साथ रहने वाली अन्य छात्राओं के मुताबिक वह 28 जुलाई को कोलकाता से लौटी थी और तभी से “परेशान” लग रही थी।
नावेद खान के अनुसार छात्राओं ने उन्हें बताया है कि मंगलवार देर रात फोन पर छात्रा की अपनी मां के साथ तीखी बहस हुई थी तथा बातचीत के कुछ ही देर बाद उसकी मां ने अपनी बेटी की एक सहेली से संपर्क किया और उससे बेटी के बारे में पता करने कहा।
उन्होंने बताया कि छात्रा की कुछ सहेलियां उससे मिलने के लिये पहुंचीं तो छात्रावास का कमरा अंदर से बंद मिला। खान ने बताया कि जब वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुईं तो छात्रा का शव फंदे से लटका देखा।
Also read BTech Student Suicide: कानपुर में बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
खान ने बताया कि पुलिस की फॉरेंसिक टीम छात्रावास पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। छात्रा के माता-पिता जल्द यहां पहुंच सकते हैं, जिसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम तथा अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी।
उन्होंने ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की आत्महत्या के 4 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए सभी छात्रावास में नियमित परामर्श सत्र शुरू किए हैं।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट
http://www.aasra.info/
की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के
हेल्पलाइन
नं
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम