Trusted Source Image

BSEB Free Coaching 2027: जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर तक बढ़ी

Saurabh Pandey | November 20, 2026 | 04:56 PM IST | 1 min read

बिहार बोर्ड ने जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बढ़ी हुई समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस योजना के लिए देश के किसी भी बोर्ड से पढ़ाई करने वाले वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस योजना के लिए देश के किसी भी बोर्ड से पढ़ाई करने वाले वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। बोर्ड द्वारा पटना में नि:शुल्क आवासीय कोचिंग और राज्य के सभी 9 प्रमंडलों में नि:शुल्क गैर-आवासीय कोचिंग के माध्यम से छात्रों को इन परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराई जाएगी।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस योजना के लिए देश के किसी भी बोर्ड से पढ़ाई करने वाले वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो वर्ष 2027 की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। इस कोचिंग कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाले छात्रों का बिहार बोर्ड द्वारा 11वीं कक्षा में नि:शुल्क नामांकन भी कराया जाएगा, जिससे उनकी स्कूली शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक साथ बेहतर ढंग से हो सके।

Also read JEE Main 2027 Session-1: अब तक 12.23 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन, 10 लाख से अधिक ने जमा की फीस

BSEB Free Coaching 2027: आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो पटना स्थित आवासीय कोचिंग के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, राज्य के 9 प्रमंडलों में संचालित होने वाली गैर-आवासीय कोचिंग के लिए आवेदन पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google