Trusted Source Image

BSNL JTO Exam City 2026: बीएसएनएल जेटीओ सिटी इंटिमेशन स्लिप bsnl.co.in पर जारी, परीक्षा 23 अगस्त को होगी

Abhay Pratap Singh | August 12, 2026 | 12:41 PM IST | 2 mins read

अभ्यर्थियों को बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

बीएसएनएल जेटीओ 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीएसएनएल जेटीओ 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in के माध्यम से बीएसएनएल जेटीओ सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच सकते हैं।

अभ्यर्थियों को बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। बीएसएनएल जेटीओ एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, आवंटित परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और निर्देश जांच सकते हैं।

बीएसएनएल जेटीओ 2026 परीक्षा 23 अगस्त को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जल्द उपलब्ध होंगे। परीक्षा केंद्र पर बीएसएनएल जेटीओ एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ वोटरआईडी आदि) लाना होगा।

इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में किसी भी स्थिति में परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readSBI JA Recruitment 2026: एसबीआई में जूनियर एसोसिएट के 7,680 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 अगस्त

बीएसएनएल जेटीओ एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में इंजीनियरिंग स्ट्रीम-1 और इंजीनियरिंग स्ट्रीम-2 से 50-50 प्रश्न तथा सामान्य योग्यता परीक्षण (जीएटी) से 20 प्रश्न सहित कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 3 घंटे के लिए निर्धारित है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “मॉक टेस्ट 15 अगस्त से शुरू होगा।”

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक 61 पद सामान्य वर्ग के शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस के लिए 11 पद, ओबीसी के लिए 10 पद, एससी के लिए 12 और एसटी के लिए 6 पद आरक्षित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए www.externalexam.bsnl.co.in पर विजिट करें।

BSNL JTO City Intimation Slip 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीएसएनएल जेटीओ एग्जाम 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://bsnlregistration.ibtexamination.com/bsnl_02.html पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘Know Your Exam City’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • बीएसएनएल जेटीओ सिटी स्लिप 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications