CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट फाइनल आंसर की csirnet.nta.ac.in पर जारी, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | April 17, 2025 | 11:23 AM IST | 2 mins read
दिसंबर सत्र के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 फाइनल आंसर की एनटीए द्वारा पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 17 अप्रैल को सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के जरिए सीएसआईआर नेट फाइनल आंसर की 2024 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट 2024 आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 की फाइनल आंसर की एनटीए द्वारा पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। एनटीए ने 11 मार्च को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की जो 14 मार्च तक चुनौती के लिए पोर्टल पर उपलब्ध थी।
CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट 2024 रिजल्ट जल्द
सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर एनटीए ने सीएसआईआर नेट फाइनल आंसर की 2024 जारी की है। एनटीए जल्द ही सीएसआईआर नेट 2024 रिजल्ट घोषित करेगा।
एनटीए सीएसआईआर नेट रिजल्ट के साथ कटऑफ अंक भी जारी करेगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा एनटीए द्वारा 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक देश के 163 शहरों में सीबीटी मोड में आयोजित की गई।
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 2,38,451 उम्मीदवारों के लिए 326 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में हुई। सीएसआईआर नेट स्कोरकार्ड परिणाम की तारीख से 2 साल के लिए वैध होगा।
Also read CSIR NET December 2024 Result: सीएसआईआर नेट दिसंबर रिजल्ट जल्द, नॉर्मलाइजेशन मेथड जानें
CSIR NET 2024 Answer Key: सीएसआईआर नेट आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 फाइनल आंसर की चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- सीएसआईआर नेट फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- सीएसआईआर नेट आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इससे अपने अंको की गणना करें और डाउनलोड करें।
सीएसआईआर नेट आंसर की 2024 को डाउनलोड करने या परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल