NERIST NEE Admit Card 2024: एनईआरआईएसटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए हाल टिकट जारी, 11 और 12 मई को परीक्षा
Abhay Pratap Singh | May 1, 2024 | 05:30 PM IST | 2 mins read
एनईई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनईआरआईएसटी) ने आज यानी 1 मई को NERIST एंट्रेंस एग्जाम 2024 (एनईई 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neeonline.ac.in के माध्यम से NERIST एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनईई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी। एनईई हाल टिकट 2024 में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय और परीक्षा पाली सहित अन्य विवरण दिया गया है।
NERIST NEE 2024 परीक्षा तीन भागों (एनईई 1, 2 & 3) में आयोजित की जाएगी। NEE-1 परीक्षा 12 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, NEE-2 और NEE-3 परीक्षा 11 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
Also read टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में डीयू को 100 पायदान का फायदा
NERIST Admit Card 2024: डाउनलोड करें
एनईई एडमिट कार्ड 2024 उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neeonline.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Online Application for NEE-2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज में साइन इन लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और साइन इन करें।
- NERIST NEE 2024 एडमिट कार्ड डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
NERIST NEE 2024: परीक्षा पैटर्न
- एनईई 1 परीक्षा में 150 अंकों के लिए एक प्रश्नपत्र आयोजित किया जाएगा। जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- एनईई 2 पीसीएम टेक्नोलॉजी स्ट्रीम के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रश्नपत्र में पीसीएम सेक्शन के प्रश्न शामिल होंगे।
- एनईई 2 पीसीबी वानिकी में चार साल के डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान सेक्शन के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- एनईई 3 का आयोजन व्यावसायिक में प्रवेश के लिए किया जाता है। इसमें पीसीएम और व्यावसायिक विषय पर आधारित प्रश्न प्रश्नपत्र में शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र