NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड कल होगा जारी, nbe.edu.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | June 17, 2024 | 01:56 PM IST | 2 mins read
NEET PG 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। मॉक टेस्ट का प्रयास करने से उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, प्रश्न प्रकार से परिचित होने में मदद मिलेगी, जिससे आपकी तैयारी बेहतर होगी।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) कल यानी 18 जून को नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नीट पीजी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा की तारीख, विकलांग व्यक्ति (यदि कोई हो), उम्मीदवार की श्रेणी, परीक्षा केंद्र का पता, आवेदन संख्या, नीट पीजी परीक्षा रोल नंबर, परीक्षा केंद्र कोड और रिपोर्टिंग समय के बारे में जानकारी दी हई होगी।
NEET PG 2024: परीक्षा तिथि
इस वर्ष नीट पीजी परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे लें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
NEET PG 2024: मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय
NEET PG 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। मॉक टेस्ट का प्रयास करने से उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, प्रश्न प्रकार से परिचित होने में मदद मिलेगी, जिससे आपकी तैयारी बेहतर होगी।
NEET PG 2024: संभावित रिजल्ट डेट
नीट पीजी 2024 भारत में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन), एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के इच्छुक मेडिकल स्नातकों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। परीक्षा 23 जून, 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित है और परिणाम 15 जुलाई, 2024 तक घोषित होने की उम्मीद है।
NEET PG Admit Card 2024: डाउनलोड का तरीका
- एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं और NEET PG चुनें।
- अब आवेदक लॉगिन करें।
- पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड की चेक करें।
- नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र