IIT BHU Placements 2024: आईआईटी बीएचयू में 40% छात्रों को इस वर्ष नहीं मिला प्लेसमेंट, आरटीआई में हुआ खुलासा
Abhay Pratap Singh | May 1, 2024 | 10:14 PM IST | 1 min read
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में वर्ष 2022-23 में 23.52 प्रतिशत छात्रों को नौकरी नहीं मिली थी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (आईआईटी-बीएचयू) में लगभग 40 प्रतिशत छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में आईआईटी-बीएचयू प्लेसमेंट के दौरान नौकरी नहीं मिली है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल 692 छात्रों का प्लेसमेंट नहीं हुआ है।
आईआईटी बीएचयू प्लेसमेंट ड्राइव 2023-24 में नौकरी नहीं मिलने वाले छात्रों की संख्या का खुलासा आरटीआई के एक जवाब में हुआ है। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में नौकरी न पाने वाले छात्रों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है।
आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र धीरज सिंह द्वारा साझा किए गए आरटीआई डेटा के अनुसार, आईआईटी-बीएचयू ने बताया कि 39.8% छात्रों को 2023-24 में नौकरी नहीं मिली। वहीं, वर्ष 2022-23 में 23.52% छात्रों को नौकरी नहीं मिली।
वर्ष 2023-24 में छात्रों के औसत वेतन में वृद्धि देखी गई है। हालाँकि, आईआईटी बीएचयू के छात्रों को मिलने वाला औसत वेतन पैकेज शैक्षणित सत्र 2022-23 के समान ही रहा।
नवीनतम प्लेसमेंट डेटा के अनुसार, मीडियम सैलरी (आज तक) 20 लाख रुपये और एवरेज सैलरी पैकेज 22.85 लाख रुपये दर्ज किया गया है, जो वर्ष 2022-23 के औसत वेतन से सिर्फ 17,234 रुपये अधिक है।
Also read IIT Mumbai Placement 2024: आईआईटी मुंबई में इस वर्ष 36 प्रतिशत छात्रों का नहीं हुआ प्लेसमेंट
एक अन्य आरटीआई के जवाब में पाया गया कि आईआईटी इंदौर के लगभग 44% छात्रों और आईआईटी खड़गपुर के 33 प्रतिशत छात्रों को इस वर्ष अभी तक नौकरी नहीं मिली है। इसके अलावा अन्य आईआईटी में भी छात्रों के प्लेसमेंट की स्थिति ऐसी ही है।
IIT BHU Placements Data: पिछले तीन वर्षों के आंकड़े
पिछले तीन वर्षों में आईआईटी बीएचयू प्लेसमेंट के लिए पंजीकृत छात्रों और प्राप्त वेतन पैकेजों की संख्या दी गई सारणी में देख सकते है:
| आईआईटी बीएचयू प्लेसमेंट | पंजीकृत छात्रों की संख्या | |
|---|---|---|
|
2021-22 |
1,328 |
|
|
2022-23 |
1,428 |
|
|
2023-24 |
1,735 |
|
| प्लेसमेंट में चयनित छात्रों की संख्या | ||
|
2021-22 |
1,078 |
|
|
2022-23 |
1,092 |
|
|
2023-24 |
1,043 |
|
|
प्लेसमेंट में चयन नहीं होने वाले छात्रों की संख्या
|
||
|
2021-22 |
250 |
|
|
2022-23 |
336 |
|
|
2023-24 |
692 |
|
|
सैलरी पैकेज |
मीडियम सैलरी |
एवरेज सैलरी |
|
2021-22 |
20,40,171 रुपये |
23,23,945 रुपये |
|
2022-23 |
12,00,000 रुपये |
22,68,665 रुपये |
|
2023-24 |
20,00,000 रुपये |
22,85,899 रुपये |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच