IGNOU B.Ed Result 2024: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट ignou.ac.in पर जारी, मार्च में होगी काउंसलिंग
Abhay Pratap Singh | February 28, 2024 | 06:25 PM IST | 2 mins read
इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन इस साल 7 जनवरी को किया गया था। उम्मीदवारों का चयन इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा और मेरिट सूची में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा आज यानी 28 फरवरी को इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इग्नू बीएड एंट्रेंस एग्जाम में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इग्नू बीएड परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2024 को ऑनलाइन मोड में किया गया था।
इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। इग्नू बीएड 2024 काउंसलिंग के समय प्राप्त रैंक और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अभ्यर्थी को बीएड कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। इग्नू बीएड काउंसलिंग का आयोजन मार्च माह में होगा।
इग्नू बीएड 2024 परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा की तिथि, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक और न्यूनतम योग्यता अंक समेत अन्य विवरण शामिल होगा। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दिन सभी मूल डाक्यूमेंट जमा करने होंगे। दस्तावेज जमा नहीं करने पर आवेदक का प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा और उन्हें कोई शुल्क भी वापस नहीं किया जाएगा।
इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों के लिए 9 जनवरी 2024 को आंसर की जारी की गई थी। उम्मीदवारों से उत्तर कुंजी के खिलाफ 16 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई थी। कैंडिडेट से प्राप्त चुनौती के आधार पर इग्नू ने आज परीक्षा परिणाम जारी किया है।
इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2024: ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन कर आसानी से इग्नू बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'प्रवेश परीक्षा बीएड-2024 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
- अब उम्मीदवार का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इग्नू बीएड 2024 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज:
इग्नू बीएड 2024 प्रवेश प्रक्रिया के तहत कैंडिडेट को काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले कैंडिडेट को कक्षा 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन का प्रमाण पत्र, कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, सरकारी फोटो पहचान पत्र और इग्नू बीएड प्रवेश पत्र की मूल प्रति ले जानी होगी।
अगली खबर
]IB ACIO Result 2024: आईबी एसीआईओ टियर 1 रिजल्ट जल्द होगा जारी, तैयार रखें लॉगिन क्रेडेंशियल
आईबी एसीआईओ की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर परिणाम जारी किया जाएगा। आईबी एसीआईओ टियर-2 एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टाइप पेपर का आयोजन होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’