Delhi University के छात्रों ने जामा मस्जिद में मनाया रक्षाबंधन, सांप्रदायिक सद्भाव को दिया बढ़ावा
Santosh Kumar | August 19, 2024 | 05:53 PM IST | 1 min read
डीयू के छात्रों पारंपरिक टोपी पहने महिलाओं और पुरुषों को राखी बांधकर सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देते हुए रक्षाबंधन मनाया।
नई दिल्ली: देश में आज यानी 19 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कई छात्रों ने भी सोमवार (19 अगस्त) को पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में मुस्लिम पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
इस कार्यक्रम का आयोजन क्रांतिकारी युवा संगठन के सदस्यों द्वारा किया गया था। जहां संगठन ने इस कार्यक्रम को 'साम्प्रदायिक सौहार्द की राखी बांधो' नाम दिया। बता दें कि यह दिल्ली विश्वविद्यालय का एक छात्र संगठन है जो मजदूर वर्ग और हाशिए पर पड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है।
डीयू के छात्रों ने जामा मस्जिद में रक्षाबंधन मनाकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने बुर्का पहनी महिलाओं और पारंपरिक टोपी पहने पुरुषों को राखी बांधी। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते और प्यार को दर्शाता है। इस बार यह त्योहार आज यानी पवित्र हिंदू महीने सावन के आखिरी दिन पड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नई दिल्ली में स्कूली छात्रों के साथ रक्षा बंधन मनाया। इस अवसर पर छोटे बच्चे प्रधानमंत्री को राखी बांधते और उनसे बात करते नजर आए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी रक्षा बंधन के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में सभी के सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "भाई-बहन के असीम प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास लाए और जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाए।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच