DDU University: बीएससी भौतिकी 1st सेमेस्टर प्रैक्टिकल की तिथि जारी, टीसीएस ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट 25 नवंबर को

Abhay Pratap Singh | November 23, 2026 | 05:04 PM IST | 1 min read

विश्वविद्यालय ने डीन व विभागाध्यक्षों से पात्र और इच्छुक छात्रों को जुटाने तथा इस कार्यक्रम में अपना सहयोग देने की अपील की है।

दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर। (इमेज-एक्स/DDU University)

नई दिल्ली: दीन दयाल उपाध्याय (DDU) गोरखपुर विश्वविद्यालय ने आज बीएससी भौतिकी प्रथम सेमेस्टर प्रैक्टिकल की तिथि और टीसीएस ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रोग्राम शेड्यूल जारी कर दिया है। डीडीयू यूनिवर्सिटी में बीएससी भौतिकी 1st सेमेस्टर के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 25 नवंबर से 1 दिसंबर, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी नवीनतम नोटिस के अनुसार, “बीएससी (भौतिकी) प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026- 27 की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 नवंबर, 2026 से 1 दिसंबर, 2026 तक सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगी। विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षार्थियों को संबंधित प्रयोगशाला से संपर्क करने की सलाह दी गई है।”

एक अन्य सूचना में कहा गया कि, “दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल 25 नवंबर, 2026 को सुबह 11:30 बजे टीसीएस ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रोग्राम ओरिएंटेशन सेशन आयोजित कर रहा है। सभी डीन और विभागाध्यक्षों को इसकी जानकारी को अपने-अपने संकायों और छात्रों तक पहुंचना सुनिश्चित करें।”

Also read UP Government School Report: उत्तर प्रदेश के 20 सरकारी विद्यालयों की जांच में मिलीं तमाम खामियां - सीजेपी

TCS Training & Placement Programme Orientation Session 2026 (General) -

छात्रों को नोटिस में दिए गए गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/VKgJQAHroFqCvai36 के माध्यम से अपना पंजीकरण पूरा करने की सलाह दी गई है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को TCS के माध्यम से प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के अवसरों को समझने का मौका देना है।

विश्वविद्यालय ने आधिकारिक नोटिस में डीन व विभागाध्यक्षों से पात्र और इच्छुक छात्रों को जुटाने तथा इस कार्यक्रम में अपना सहयोग देने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए छात्रों को डीडीयू यूनिवर्सिटी गोरखपुर की ऑफिशियल वेबसाइट ddugu.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

TCS YEP Program: ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

  • सबसे पहले forms.gle/VKgJQAHroFqCvai36 पर जाएं।
  • आवश्यक विवरण की मदद से फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]