Press Trust of India | November 19, 2026 | 10:51 PM IST | 1 min read
संगठन के मुताबिक उसकी पड़ताल के दौरान 9 विद्यालयों में से छह विद्यालयों में पेयजल की कमी पाई गई। कम से कम 10 विद्यालयों में शौचालय खराब स्थिति थी।

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 19 नवंबर (गुरुवार) को दावा किया कि उसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार जिलों के 20 सरकारी विद्यालयों की पड़ताल की। इस दौरान बुनियादी ढांचे, साफ-सफाई, सुरक्षा और शैक्षिक सुविधाओं की भारी कमी दिखी।
कॉजपा के सह-संयोजक सौरभ दास ने संगठन के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत हापुड़ के सरकारी विद्यालयों की पड़ताल करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जबकि इसी दौरान संगठन की पश्चिमी उत्तर प्रदेश टीम ने मेरठ, सहारनपुर और पीलीभीत में भी कई विद्यालयों का दौरा किया।
कॉजपा के मुताबिक 20 विद्यालयों के भौतिक निरीक्षण के लिए एक मानक प्रश्नावली का उपयोग किया गया, जिसमें बुनियादी ढांचे, शिक्षकों की उपलब्धता, सरकारी सुविधाओं, मध्याह्न भोजन, सुरक्षा और पहुंच जैसे 10 क्षेत्रों को शामिल किया गया।
Also readCGBSE Time Table 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th-12th डेटशीट cgbse.nic.in पर जारी, पूरा शेड्यूल जांचें
संगठन के मुताबिक उसकी पड़ताल के दौरान 9 विद्यालयों में से छह विद्यालयों में पेयजल की कमी पाई गई। कम से कम 10 विद्यालयों में शौचालय खराब स्थिति थी जबकि सात विद्यालयों में रैंप और सुलभ शौचालयों जैसी सुविधाएं मौजूद नहीं थीं।
कॉजपा ने दावा किया कि पड़ताल वाले 12 स्कूलों में कंप्यूटर काम नहीं कर रहे थे और आठ स्कूलों में पुस्तकालय की दयनीय स्थिति थी जबकि 10 विद्यालयों में खेल के मैदान या चारदीवारी की सुविधा पर्याप्त नहीं थी।
संगठन ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक शिक्षा के लिए जरूरी संसाधन और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने को लेकर सरकार को जवाबदेह ठहराना है, न कि शिक्षकों या स्कूल के कर्मचारियों को निशाना बनाना।