BPSC TRE 3.0 Result Date: बीपीएससी टीआरई 3 कैटेगरी वाइज वैकेंसी लिस्ट संशोधित, जानें कब आएगा रिजल्ट
Santosh Kumar | November 14, 2024 | 04:12 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी टीआरई 3 परीक्षा 19 से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद bpsc.bih.nic.in पर देख सकेंगे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा बीपीएससी टीआरई 3.0 रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बीपीएससी टीआरई 3 रिजल्ट 2024 को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी होने के बाद देख सकेंगे। इस बीच, आयोग द्वारा संशोधित श्रेणीवार रिक्तियों की सूची जारी की गई है।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, शिक्षा विभाग के तहत प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों (कक्षा 1-5) के लिए कुल 25,505 रिक्तियां भरी जाएंगी, जबकि मध्य विद्यालय के शिक्षकों (कक्षा 6-8) के लिए 18,973 पद उपलब्ध हैं।
इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) कल्याण विभाग के स्कूलों के लिए प्राथमिक विद्यालयों में 210 शिक्षक पद भरे जाएंगे, जबकि मध्य विद्यालयों में 126 पद भरे जाएंगे।
BPSC TRE 3.0 Result Date: कब जारी होगा परिणाम?
बता दें कि बीपीएससी टीआरई 3 की पुनर्परीक्षा 19 से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट को लेकर आयोग ने हाल ही में एक बैठक की थी। जहां बताया गया कि बीपीएससी टीआरई 3 रिजल्ट तैयार है और जल्द ही जारी किया जाएगा।
बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में 87,774 विभिन्न शिक्षक पदों को भरा जाएगा। आयोग ने प्राथमिक, मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।
Also read BPSC TRE 3.0 Result Date: बीपीएससी टीआरई 3 रिजल्ट तैयार; कब तक होगा जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट
BPSC TRE 3.0 Result 2024: ऐसे देखें रिक्तियों की सूची
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीपीएससी टीआरई 3.0 रिक्तियों की सूची देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर बीपीएससी टीआरई 3 संशोधित श्रेणीवार रिक्तियों की सूची लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा यहां रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं।
- फाइल डाउनलोड करें और उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सभी कक्षाओं के लिए परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी है। बीपीएससी टीआरई 3 फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर इसे देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल