AU UG Admissions 2024: सीयूईटी के माध्यम से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी यूजी प्रवेश पंजीकरण का कल अंतिम दिन
Santosh Kumar | July 29, 2024 | 06:45 PM IST | 2 mins read
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी काउंसलिंग 2024 दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (एयू) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – अंडरग्रेजुएट 2024 (सीयूईटी यूजी) के माध्यम से स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 30 जुलाई को बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट alldunivcuet.samarth.edu.in के माध्यम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “छात्रों की मांग को देखते हुए, सीयूईटी यूजी-2024 के माध्यम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण, प्रोफाइल अपडेट की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2024 तक की गई है।” इससे पहले, इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जुलाई थी।
सीयूईटी यूजी परिणाम 2024 जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर पाठ्यक्रमों का चयन कर सकेंगे। कार्यक्रम चयन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूडी को 150 रुपये जमा करने होंगे।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी काउंसलिंग 2024 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले कैंडिडेट ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।
AU UG Admissions 2024: आवश्यक दस्तावेज
एयू यूजी प्रवेश 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण नीचे दिया गया है-
- सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड
- कक्षा 10, 12 की मार्कशीट सह प्रमाण पत्र
- JPG, JPEG प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर
- केंद्र सरकार के प्रारूप में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए हाल ही में जारी जाति प्रमाण पत्र, जिसमें प्रमाण पत्र संख्या और जारी करने की तारीख शामिल है।
Allahabad University UG Admissions 2024: आवेदन प्रक्रिया
इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, New Registration लिंक पर क्लिक करें।
- अपना सीयूईटी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें।
- नया पेज खुलेगा, पोर्टल पर लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज जमा करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’