UPCATET 2024 Correction Window: यूपीसीएटीईटी करेक्शन विंडो upcatet.org पर ओपन; आवेदन तिथि 17 मई तक बढ़ी
Santosh Kumar | May 9, 2024 | 07:25 PM IST | 2 mins read
आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एसवीपीयूएटी वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म में निर्धारित विवरण को सही करना होगा।
नई दिल्ली: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसवीपीयूएटी) ने आवेदकों को उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि और प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीसीएटीईटी) आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए आमंत्रित किया है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर जाकर सुधार कर सकते हैं। सुधार विंडो की अंतिम तिथि 18 मई तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि भी 17 मई तक बढ़ा दी है।
UPCATET के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को 1,350 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,100 रुपये है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 18 मई है।
UPCATET 2024 Registration: परीक्षा 11-12 जून को संभावित
साथ ही आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एसवीपीयूएटी वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म में निर्धारित विवरण को सही करना होगा।
विश्वविद्यालय द्वारा यूपीसीएटीईटी परीक्षा 11 और 12 जून को संभावित है। उम्मीदवार 27 मई (संभावित) से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी संयुक्त कृषि और प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा परिणाम 22 जून 2024 को घोषित किया जाएगा। यूपीसीएटीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया 27 जून से शुरू होगी।
UPCATET 2024 Correction Window: ऐसे करें सुधार
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से UPCATET 2024 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर जाएं।
- स्क्रीन पर उपलब्ध लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
- प्रोग्राम का चयन करें, आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- UPCATET 2024 आवेदन पत्र खुलेगा, इसमें त्रुटियों को संपादित करें।
- विवरण जांचें, सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
यूपीसीएटीईटी प्रवेश परीक्षा सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
UPCATET के माध्यम से उत्तीर्ण उम्मीदवार सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के अलावा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, चंद्र शेखर आजाद विश्वविद्यालय और महात्मा बुद्ध सहित यूपी के कुल 5 कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें