UNIRAJ Result 2024: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने एमएड, बीकॉम, एमसीए और पीजी कोर्स के लिए सेमेस्टर रिजल्ट किया जारी
Abhay Pratap Singh | June 17, 2025 | 03:31 PM IST | 1 min read
राजस्थान यूनिवर्सिटी सेमेस्टर एग्जाम 2024 दिसंबर रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान विश्वविद्यालय (University of Rajasthan) ने पीजी डिप्लोमा, एमएड, बीकॉम, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA), एमकॉम, एमए और एमएससी कोर्स के लिए दिसंबर 2024 सेमेस्टर एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट result.uniraj.ac.in के माध्यम से अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी सेमेस्टर एग्जाम 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूनिराज सेमेस्टर एग्जाम दिसंबर 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा उचित समय पर मूल मार्कशीट जारी की जाएगी।
UNIRAJ 2024 Semester Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों की सहायता से राजस्थान यूनिवर्सिटी सेमेस्टर रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट result.uniraj.ac.in पर विजिट करें।
- पाठ्यक्रम और सेमेस्टर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूनिराज सेमेस्टर स्कोरकार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
एक या दो विषयों में फेल या प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों को अगले शैक्षणिक वर्ष में उन परीक्षाओं में फिर से बैठने का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा, विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में भी शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “राजस्थान यूनिवर्सिटी ने पुनर्वास मनोविज्ञान में पीजी डिप्लोमा परीक्षा-2025 के अलावा दिसंबर 2024 के लिए एमएड, बीकॉम, एमबीए, एमकॉम और एमए/एमएससी कोर्स के लिए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।”
UNIRAJ Scorecards: स्कोरकार्ड विवरण
राजस्थान यूनिवर्सिटी सेमेस्टर स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण की जांच कर सकते हैं:
- छात्र का नाम
- माता-पिता का नाम
- रोल नंबर
- कैटेगरी
- अवधि
- विषयवार प्राप्त अंक
- कुल अंक
- परिणाम की स्थिति आदि।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल