मुंबई के दो कॉलेज सीयूईटी 2024 स्कोर की जगह कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर देंगे यूजी कोर्स में प्रवेश
Abhay Pratap Singh | February 14, 2024 | 06:31 PM IST | 1 min read
सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय द्वारा पिछले साल सीयूईटी परिणाम जारी होने से पहले ही कक्षा 12वीं परीक्षा अंकों के आधार पर सीधे प्रवेश के माध्यम से 90 प्रतिशत सीटें भरी गई थी।
नई दिल्ली: मुंबई के दो स्वायत्त कॉलेजों ने इस बार सीयूईटी 2024 स्कोर की जगह कक्षा 12वीं की परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर छात्रों को यूजी 2024 पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने का फैसला लिया है। इन दोनों ऑटोनॉमस कॉलेजों में नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स (एनएम कॉलेज) और मीठीबाई कॉलेज ऑफ आर्ट्स का नाम शामिल है।
मीडिया संस्थान टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में बताया कि एनएम कॉलेज और मीठीबाई कॉलेज ने सीयूईटी से बाहर निकलने का फैसला किया है, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर की यूजी प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल मुंबई के कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली समय सारणी के अनुरूप नहीं है।
रिपोर्ट में कहा गया कि इस वर्ष सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय सीयूईटी स्कोर के आधार पर यूजी पाठ्यक्रमों की सीटें भर सकता है, क्योंकि उसे उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तुलना में रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 मई से 31 मई 2024 के बीच आयोजित की जाएगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष सीयूईटी यूजी के माध्यम से प्रवेश की पेशकश करने की घोषणा की थी, लेकिन सीयूईटी परिणाम घोषित होने से पहले ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर सीधे प्रवेश के माध्यम से 90% सीटें भरी थी।
बता दें कि दो स्वायत्त कॉलेज नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स और मीठीबाई कॉलेज ऑफ आर्ट्स ने पिछले साल सीयूईटी यूजी के माध्यम से प्रवेश की पेशकश की थी। नोटिस जारी करते हुए मीठीबाई कॉलेज ने 13 यूजी पाठ्यक्रमों में कक्षा 12 के अंकों के आधार पर प्रवेश देने की बात कही है।
अगली खबर
]आईआईएम लखनऊ की रिसर्च- रोजगार पैटर्न में लैंगिक असमानता व उच्च शिक्षित युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी है
आईआईएम लखनऊ की रिसर्च में कामकाजी उम्र की आबादी में वृद्धि के बावजूद श्रमिकों का कम उपयोग होने का पता चला है। आईआईएम शोध में बताया गया कि उत्पादकता और नौकरी के बीच एक मजबूत संबंध है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी