Female Teacher Harassment: कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत 4 पर महिला शिक्षकों ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
Press Trust of India | January 26, 2025 | 12:06 PM IST | 2 mins read
चार महिला शिक्षकों ने शहर के वागले एस्टेट क्षेत्र में स्थित कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यक्ष और दो अन्य प्रबंधन अधिकारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य के ठाणे शहर में स्थित एक कॉलेज के प्रधानाचार्य और उसके तीन प्रबंधन अधिकारियों पर शनिवार (25 जनवरी) को महिला शिक्षिकाओं का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। वहीं, दावा किया गया कि प्रिंसिपल दो कॉलेजों से जुड़े हुए हैं।
श्रीनगर पुलिस के अनुसार, चार महिला शिक्षकों ने शहर के वागले एस्टेट क्षेत्र में स्थित कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यक्ष और दो अन्य प्रबंधन अधिकारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित महिला शिक्षिकाएं प्रधानाचार्य के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। शिकायत पत्र में कहा गया कि प्रधानाचार्य और मैनेजमेंट अधिकारियों ने छात्रों को महिला शिक्षकों के खिलाफ भड़काने का भी प्रयास किया।
इससे पहले, दिन में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानाचार्य की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कार्यकर्ताओं ने उन्हें महिला सहकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के लिए निशाना बनाया। महिला शिक्षकों द्वारा प्रधानाचार्य के कथित अश्लील व्यवहार की शिकायत के बाद मनसे ने यह कदम उठाया।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत यौन उत्पीड़न, अश्लील हरकत करने, आपराधिक धमकी देने और शांति भंग के इरादे से शिक्षिकाओं को जानबूझकर अपमानित करने का मामला दर्ज किया गया। वहीं, मनसे के ठाणे शहर प्रमुख रवींद्र मोरे ने दावा किया कि प्रिंसिपल दो कॉलेजों से जुड़े हुए हैं।
रवींद्र मोरे ने बताया कि कॉलेज प्राचार्य के उत्पीड़न से तंग आकर शिक्षिकाओं ने उनसे संपर्क किया था, जिसके बाद मनसे कार्यकताओं ने कॉलेज में घुसकर उनकी पिटाई की। रवींद्र मोरे ने इस मामले में श्रीनगर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार