Abhay Pratap Singh | October 30, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी एईएस 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज विज्ञापन संख्या - 88/2025 के तहत सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक (AES) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से बिहार असिस्टेंट एनवायरमेंटल साइंटिस्ट रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
बीपीएससी एईएस 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। बिहार असिस्टेंट एनवायरमेंटल साइंटिस्ट रिजल्ट पीडीएफ 2026 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
नोटिस के अनसुार, “लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा 11 जून, 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 1310 उम्मीदवार उपस्थित हुए। पेपर-1 एवं पेपर-2 में प्राप्त अंकों एवं समान पद पर संविदा के आधार पर किए गए कार्य के लिए प्राप्त अंक के योग के अनुसार तैयार की गई संयुक्त मेधा सूची के आधार पर साक्षात्कार के लिए सफल कुल 48 उम्मीदवारों का परीक्षाफल घोषित किया गया।”
सफल घोषित 48 अभ्यर्थियों में अनारक्षित वर्ग के 22, ईडब्ल्यूएस के 5, एससी के 5, एसटी के 3, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 8 और पिछड़ा वर्ग के 5 उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें दिव्यांगता के आधार पर मिलने वाले क्षैतिज आरक्षण के तहत 2 दृष्टिबाधित (VI) अभ्यर्थी भी सफल हुए हैं।
आयोग ने बताया कि बीपीएससी असिस्टेंट एनवायरमेंटल साइंटिस्ट 2025 इंटरव्यू शेड्यूल बाद में अलग से जारी किया जाएगा। इस भर्ती अभियान की मदद से कुल 17 सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम सूचना जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीपीएससी एईएस 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं: