Trusted Source Image

SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026: एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर मेंस एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | October 30, 2026 | 05:54 PM IST | 2 mins read

एसजीपीजीआई ने नर्सिंग ऑफिसर और हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसे परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड और ओरिजिनल आईडी साथ रखना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड और ओरिजिनल आईडी साथ रखना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS), लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर (सिस्टर ग्रेड-II) और हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II पदों के लिए स्टेज-II (मेन्स) परीक्षा के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पात्र हैं, वे आधिकारिक भर्ती पोर्टल sgpgims.eapplynow.com के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर (सिस्टर ग्रेड-II) और हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पद का नाम, एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करना होगा।

SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल sgpgims.eapplynow.com पर जाएं।
  2. मुख्य परीक्षा (चरण-II) के लिए प्रवेश पत्र जारी वाला नोटिस सर्च करें।
  3. इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करें।
  4. अब पद का नाम, एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड भरकर लॉगिन पर क्लिक करें।
  6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  7. अपनी परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र और व्यक्तिगत विवरण को ध्यान से जांच लें।
  8. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. आवेदन या पंजीकरण संख्या
  3. तस्वीर और हस्ताक्षर
  4. पद का नाम और परीक्षा चरण (चरण-II)
  5. परीक्षा की तारीख
  6. रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा का समय
  7. परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  8. परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

Also read  DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक पदों पर होगी भर्ती, 19 नवंबर लास्ट डेट

SGPGI Nursing Officer Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर (सिस्टर ग्रेड-II) और हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II भर्ती परीक्षा 1 नवंबर 2026 (रविवार) को निर्धारित है। उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालना होगा और परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय तथा निर्देशों को ध्यानपूर्वक देखकर उसका पालन करना चाहिए।

SGPGI Nursing Officer Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. चरण-I - कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT), जो 19 से 23 जून 2026 तक कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में आयोजित किया गया था।
  2. चरण-II (मेन्स) - इस चरण के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी।
  3. स्किल / टेक्निकल टेस्ट - नोटिफिकेशन के अनुसार, यह केवल कुछ पदों (जैसे स्टेनोग्राफर और सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट) के लिए आवश्यक है।
  4. अंतिम मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन - एसजीपीजीआईएमएस के नियमों के अनुसार।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications