Trusted Source Image

DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक पदों पर होगी भर्ती, 19 नवंबर लास्ट डेट

Saurabh Pandey | October 30, 2026 | 04:12 PM IST | 2 mins read

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 19 नवंबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अधूरी जानकारी वाले या आवश्यक शुल्क के बिना जमा किए गए आवेदनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
अधूरी जानकारी वाले या आवश्यक शुल्क के बिना जमा किए गए आवेदनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 215 असिस्टेंट (नॉन-टीचिंग) पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर 19 नवंबर 2026 तक, या 'एम्प्लॉयमेंट न्यूज' में विज्ञापन छपने के दो सप्ताह के भीतर अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। उम्मीदवार की कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या फिर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

DU Assistant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

अधूरी जानकारी वाले या आवश्यक शुल्क के बिना जमा किए गए आवेदनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं होगा।

वर्ग 
शुल्क 
सामान्य, अनारक्षित
1,000 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL), ईडब्ल्यूएस (EWS), महिला
800 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD)
600, रुपये

DU Assistant Recruitment 2026: कार्य अनुभव

उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार के विभाग, पीएसयू (PSU) या स्वायत्त निकाय में जूनियर असिस्टेंट या इसके समकक्ष पद पर काम करने का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यदि अनुभव किसी निजी कंपनी या कॉरपोरेट बैंक का है, तो उस संस्थान का न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर कम से कम 200 करोड़ रुपये या उससे अधिक होना अनिवार्य है और वेतन पैकेज भी इसके समकक्ष होना चाहिए।

DU Assistant Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पोस्ट कोड
पद
7वें वेतन आयोग अनुसार पे लेवल
अनारक्षित (UR)
अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जनजाति (ST)
कुल पद
ND0401
असिस्टेंट (Assistant)
पे लेवल- 4
164
33
18
215

Also read RVUNL Exam Dates: राजस्थान की बिजली कंपनियों में जेई, जूनियर अकाउंटेंट और असिस्टेंट परीक्षा का शेड्यूल घोषित 

DU Assistant Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा-

  1. पहला चरण - प्रारंभिक परीक्षा - सबसे पहले बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) पर आधारित एक प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
  2. दूसरा चरण - मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट - पहले चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसके बाद अंतिम चयन के लिए स्किल टेस्ट (जैसे टाइपिंग टेस्ट) आयोजित किया जाएगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications