Saurabh Pandey | October 30, 2026 | 04:55 PM IST | 1 min read
एसएससी ने जूनियर इंजीनियर टियर 1 परीक्षा के लिए एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी परीक्षा 2 नवंबर 2026 को है।

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2 नवंबर 2026 को होने वाली एसएससी जेई 'पेपर 1' परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर, अपने रजिस्टर्ड लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना 'जूनियर इंजीनियर' एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोज करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर नेम के रूप में पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) के साथ ही कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपनी परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र की जांच कर लें। एसएससी जेई पेपर 1 अब क्वालीफाइंग नेचर का होगा, इसे सिर्फ पास करना अनिवार्य है।
एसएससी जेई 'पेपर 1' परीक्षा 2 से 6 नवंबर 2026 तक, और 'जूनियर इंजीनियर (टेलीकम्युनिकेशन)' के लिए 30 नवंबर और 1 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।