Trusted Source Image

HPPSC Medical Officer Exam 2026: एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | October 30, 2026 | 02:40 PM IST | 2 mins read

एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का हॉल टिकट hppsc.hp.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर जनरल विंग भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 228 पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर जनरल विंग भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 228 पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने 30 अक्टूबर को मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) भर्ती 2026 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नवीनतम नोटिस में बताया गया कि, एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर 2026 परीक्षा 6 दिसंबर, 2026 को निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर एग्जाम 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का हॉल टिकट उचित समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए  आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) (जॉब-ट्रेनी), ग्रुप-ए के पदों के लिए परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इन पदों के लिए विज्ञापन संख्या 62/9-2026 19 सितंबर को जारी किया गया था। यह परीक्षा संभावित रूप से 6 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।”
Also readRSSB Driver Result 2026: राजस्थान ड्राइवर भर्ती रिजल्ट जारी, दस्तावेज सत्यापन के लिए 4508 अभ्यर्थी चयनित

एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर जनरल विंग चयन प्रक्रिया के चरण-1 में पेपर 1 (ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट) और पेपर 2 (डिस्क्रिप्टिव सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट) शामिल किया गया है। चरण-2 में व्यक्तित्व परीक्षा और चरण-3 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। पेपर-1 और पेपर-2 एक ही दिन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा।

पेपर-1 कुल 100 अंकों का होगा, जिसके लिए एक घंटे का समय निर्धारित है। वहीं, पेपर-2 कुल 120 अंकों का होगा और इसकी अवधि 120 मिनट होगी। पर्सनॉलिटी टेस्ट 30 अंकों के लिए होगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 228 मेडिकल ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों का प्रति माह वेतनमान 34,000 रुपये है।

HPPSC Medical Officer Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 जांच सकेंगे:

  • एचपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in जाएं।
  • होमपेज पर, मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) परीक्षा 2026 - एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से हॉल टिकट जांचें व डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications