Trusted Source Image

HBSE Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, अब UDISE कोड भरना भी अनिवार्य

Saurabh Pandey | October 30, 2026 | 12:41 PM IST | 1 min read

हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क की जानकारी चेक कर सकते हैं।

विद्यालय प्रमुखों को हिदायत दी गई है कि वे विद्यार्थियों के रिकॉर्ड की पूरी जांच करके ही फॉर्म सबमिट करें। (आधिकारिक वेबसाइट)
विद्यालय प्रमुखों को हिदायत दी गई है कि वे विद्यार्थियों के रिकॉर्ड की पूरी जांच करके ही फॉर्म सबमिट करें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने फरवरी और मार्च 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं (सेकेंडरी) और कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेगुलर छात्रों के स्कूल प्रमुख, और साथ ही पात्र गुरुकुल और विद्यापीठ संस्थान, तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बोर्ड ने निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन करने वालों के लिए अलग-अलग विलंब शुल्क भी तय किया है।

स्कूल बिना किसी विलंब शुल्क के 30 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक छात्रों के ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इसके बाद लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा। छात्रों और स्कूलों को अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए तय तारीखों के भीतर पंजीकरण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए। 8 दिसंबर 2026 के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

HBSE Board Exam 2027: विलंब शुल्क के साथ आवेदन की डेट

शुल्क की स्थिति
आवेदन करने की तिथियां 
बिना विलंब शुल्क

30 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026   

100 रुपये विलंब शुल्क सहित

27 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026   

300 रुपये विलंब शुल्क सहित

1 दिसंबर 2026 से 4 दिसंबर 2026   

1000 रुपये विलंब शुल्क सहित

5 दिसंबर 2026 से 8 दिसंबर 2026   

HBSE Board Exam 2027: परीक्षा शुल्क

विवरण
कक्षा 10
कक्षा 12
परीक्षा शुल्क
1,150 रुपये
1,200 रुपये
माइग्रेशन शुल्क
100 रुपये
100 रुपये
कुल शुल्क
1,250 रुपये
1,300 रुपये
प्रायोगिक परीक्षा शुल्क
100 रुपये प्रति विषय
100 रुपये प्रति विषय
Also read CBSE Board Exams: साल 2028 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 5 विषय अनिवार्य, वैकल्पिक कौशल विषय से मिलेगी राहत

HBSE Board Exam 2027: UDISE कोड भरना अनिवार्य

शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं के आवेदन पत्र में बोर्ड ने UDISE कोड का कॉलम पूरी तरह से भरना अनिवार्य कर दिया है, जबकि APAAR ID का कॉलम ऑप्शनल रखा गया है। स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी स्कूल आईडी से लॉगिन करके उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके बाद ही पंजीकरण पूरा करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications