Santosh Kumar | October 30, 2026 | 12:31 PM IST | 1 min read
अंग्रेजी विषय के लिए अंतिम चयन परिणामों में 557 उम्मीदवारों को चुना गया, जबकि हिंदी विषय के संशोधित चयन परिणाम में 557 और उम्मीदवारों का चयन हुआ। इस प्रकार, दोनों विषयों को मिलाकर कुल 1,114 उम्मीदवार सफल रहे।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने टीजीटी भर्ती-2022 के अंतर्गत हिंदी और अंग्रेजी विषयों के लिए सभी 1,114 चयनित उम्मीदवारों को संस्थान आवंटित कर दिए हैं और विषय-वार पैनल जारी कर दिया है। यूपी टीजीटी विषय-वार पैनल का लिंक यूपीईएसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एक्टिव किया है।
अंग्रेजी विषय के लिए अंतिम चयन परिणामों में 557 उम्मीदवारों को चुना गया, जबकि हिंदी विषय के संशोधित चयन परिणाम में 557 और उम्मीदवारों का चयन हुआ। इस प्रकार, दोनों विषयों को मिलाकर कुल 1,114 उम्मीदवार सफल रहे।
इससे पहले, जो उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित या अतिरिक्त तिथियों पर अनुपस्थित रहे, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई थी। इसके बाद, अंग्रेजी के अंतिम परिणाम और हिंदी के संशोधित परिणाम जारी किए गए।
यह चयन प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 01/2022 के अंतर्गत, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3,539 पदों के लिए आयोजित की गई। यूपी टीजीटी रिजल्ट व कटऑफ 16 अक्टूबर को जारी गया।
चयनित अभ्यर्थी अब आवंटित संस्थान की जानकारी आयोग की वेबसाइट से देख सकते हैं। पैनल विषय और बालक-बालिका वर्ग के अनुसार जारी किया गया है। अभ्यर्थी रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर अपना विवरण चेक कर सकते हैं।
आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 मॉक टेस्ट लिंक सभी क्षेत्रीय पोर्टल पर एक्टिव किया गया है। यह मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को वास्तविक परीक्षा इंटरफेस, प्रश्नों के बीच नेविगेशन और ऑनलाइन परीक्षा प्रारूप से परिचित कराने के लिए जारी किया गया है।
Santosh Kumar