Trusted Source Image

HPRCA Answer Key 2026: एचपीआरसीए संस्कृत और पीटीआई परीक्षा की आंसर-की जारी, 4 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

Saurabh Pandey | October 30, 2026 | 01:36 PM IST | 2 mins read

एचपीआरसीए ने संस्कृत और फिजिकल एजुकेशन शिक्षक भर्ती की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे अब डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए डेडलाइन से पहले अपनी आपत्तियां ऑनलाइन सबमिट करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
अभ्यर्थियों को अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए डेडलाइन से पहले अपनी आपत्तियां ऑनलाइन सबमिट करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने संस्कृत शिक्षक (पोस्ट कोड 26023), फिजिकल एजुकेशन शिक्षक प्रारंभिक (पोस्ट कोड 26024) और फिजिकल एजुकेशन शिक्षक (पोस्ट कोड 26035) पदों की भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फॉर्म लिंक जारी कर दिए हैं।

इन भर्ती परीक्षाओं में उपस्थित हुए अभ्यर्थी उत्तर-कुंजी के खिलाफ तय समय के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आधिकारिक लिंक का उपयोग कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 29 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 4 नवंबर 2026 (रात्रि 11:55 बजे) तक खुली रहेगी।

अभ्यर्थियों को आंसर की डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यान से चेक करना चाहिए और अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए डेडलाइन से पहले अपनी आपत्तियां ऑनलाइन सबमिट करना होगा।

HPRCA Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज करने के लिए सुझाव

अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करने से पहले अपने पद के नाम और पोस्ट कोड के अनुसार सही ऑनलाइन फॉर्म का ही चयन करें। फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले उसमें भरी गई सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच और सत्यापन कर लेना आवश्यक है। इसके अलावा, जहां भी बोर्ड द्वारा मांग की गई हो, अपनी आपत्ति के समर्थन में संबंधित प्रासंगिक प्रमाण जरूर संलग्न करें।

Also read UP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी हिंदी व अंग्रेजी विषय के 1,114 चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान आवंटित, पैनल जारी

आपत्ति सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद यदि पावती उपलब्ध हो, तो उसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें। सभी अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि उनकी ऑनलाइन आपत्ति 4 नवंबर 2026 को रात 11:55 बजे से पहले जमा हो जाए, क्योंकि इसके बाद लिंक बंद हो जाएगा।

HPRCA Answer Key 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपने पद के नाम और पोस्ट कोड के अनुसार सही लिंक का चयन करें।
  3. उत्तर कुंजी की जांच करने के बाद यदि आपत्ति हो, तो फॉर्म में जानकारी भरें और आवश्यक प्रमाण अपलोड करें।
  4. आवेदन फॉर्म की जांच करके 4 नवंबर 2026 से पहले सबमिट करें।
  5. अंत में आवेदन फॉर्म आपत्ति की रसीद की प्रति संभालकर रखें। 
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications